Advertisement

एग्जाम में कम अंक देने को लेकर विक्रम में विद्यार्थियों का प्रदर्शन

शिकायत के बाद कुलपति ने दिया जांच का आश्वासन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा कुछ दिनों पहले घोषित किए गए बीए एलएलबी के रिजल्ट में कम अंक मिलने की शिकायत लेकर विद्यार्थियों ने शुक्रवार को मुख्य प्रशासनिक भवन में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ छात्रों ने रुपए देने वाले छात्रों को अलग कक्ष में परीक्षा दिलवाने का आरोप भी लगाया। मामले में कुलपति ने जांच का आश्वासन दिया है।

दरअसल, एनएसयूआई नेता योगांश शर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि ५ दिन पहले बीए एलएलबी पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। इसमें ४ सेमेस्टर तक अच्छे अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को भी एटीकेटी दे दी गई है। अधिकांश छात्रों को एक ही विषय में शून्य अंक दिए गए हैं। इस दौरान एक छात्र ने सुमन मानविकी भवन पर परीक्षा के दौरान पैसे लेकर अलग कक्ष में बैठाए जाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में छात्र नेता प्रितेश शर्मा, अंबर माथुर, विवेक गुर्जर आदि शामिल थे।

Advertisement

कुलपति ने दिए कार्रवाई के निर्देश

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कुलपति प्रो. अर्पण भारद्वाज ने स्टूडेंट्स से मुलाकात की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए जांच का आश्वासन दिया। मौके पर ही उन्होंने कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा और परीक्षा नियंत्रक एमएल जैन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

पहले भी हो चुके प्रदर्शन
विश्वविद्यालय में प्रदर्शन होना नई बात नहीं है। अक्सर रिजल्ट में गड़बड़ी, रिजल्ट में देरी सहित अन्य विषयों को लेकर प्रदर्शन होते रहते हैं। हाल ही में विद्योत्तमा गल्र्स हॉस्टल की छात्राओं ने पीने के पानी, सफाई और बिजली के बोर्ड खराब होने की शिकायत करते हुए प्रदर्शन किया था लेकिन उनकी समस्या हल नहीं हुई।

Related Articles

Write a review