Popup Image
Advertisement

पंचक्रोशी क्षेत्र में बनेंगी 6 करोड़ रुपए की सडक़ें

उज्जैन। पंचक्रोशी यात्रा से जुड़े गांवों की चौड़ी सडक़ें बनने की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए ये करोड़ रुपए से अधिक के टेंडर लगाए हैं। सडक़ें बनने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और गांवों का विकास भी तेजी से हो सकेगा।

Advertisement

राघोपिपलिया से पंचकोशी क्षेत्र को जोड़ते हुए जमालपुरा तक रोड बनाने के लिए 3.19 करोड़ रुपए का टेंडर लगाया गया है। इसी तरह छायन गांव से करोहन गोंदिया तक रोड निर्माण के लिए 3.06 करोड़ रुपए का टेंडर लगाया गया है। दोनों टेंडर इसी माह खुलने की संभावना है। हालांकि ये सडक़ें अगली पंचकोशी यात्रा से पहले ही बन सकेंगी। चंदूखेड़ी से सिलोदा रावल, इश्तियाक खेड़ी और अम्बोदिया तक साढ़े सात किलोमीटर लंबी रोड बनाने के लिए 6.31 करोड़ रुपए और 6.20 किलोमीटर लंबी रुनिजा सिमलावदा रोड के लिए 5.23 करोड़ रुपए का टेंडर लगाया गया है। हालांकि ये दो सडक़ें पंचकोशी क्षेत्र की नहीं है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सुविधाजनक होगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें