Advertisement

वृद्ध का खेत से युवकों ने कार में किया अपहरण

पोते बचाने पहुंचे तो डंडों से पीटा : दो बीघा जमीन का विवाद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सांकलीखेड़ा गांव में रहने वाले 75 वर्ष के वृद्ध का पास के गांव में रहने वाले दो युवकों ने कार से अपहरण कर लिया। पोते उन्हें छुड़ाने गए तो डंडों से पीटा। घायलों ने बताया कि दूसरे पक्ष से दो बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। तीनों घायलों को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सांकलीखेड़ा उन्हेल रोड में रहने वाले 25 वर्षीय विकास पिता केसरसिंह ने बताया कि उसके दादा बद्रीलाल पिता माना 75 वर्ष की गांव में खेती की जमीन है। गुरूवार दोपहर दादा भैंस चराने खेत के पास गए थे।

वहीं से दोपहर 4 बजे पिपल्या हामा निवासी प्रीतम और अमरसिंह ने दादा का कार में अपहरण कर लिया। उनके साथ मारपीट कर अपने गांव ले गए। दादा घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की। पता चला कि प्रीतम व अमरसिंह उनका अपहरण कर ले गए हैं। विकास ने अपने चचेरे भाई बंटी पिता भुवान को साथ लिया और पिपल्या हामा पहुंचा। यहां प्रीतम, अमरसिंह व उनके साथियों ने डंडों से मारपीट शुरू कर दी। विकास ने बताया कि मुश्किल से दादा को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया। परिजन ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement

पोते को देना चाहते हैं जमीन

विकास ने बताया कि उसके दादा बद्रीलाल की खेती की 2 बीघा जमीन है जिसको लेकर प्रीतम से विवाद चल रहा है। दाद अपनी जमीन पोते अंकित को देना चाहते हैं जिसका नामांतरण होना बाकि है। इसकी जानकारी लगने पर उक्त लोगों ने दादा का अपहरण कर लिया और जबरन कागजात पर हस्ताक्षर कराना चाह रहे थे।

Advertisement

Related Articles

Write a review