Popup Image
Advertisement

सौदा कर 10 लाख लिए, रजिस्ट्री नहीं कराई

उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिपल्या हामा में रहने वाले युवक के साथ चार युवकों ने मिलकर मारपीट की। उक्त लोगों के बीच जमीन की रजिस्ट्री न कराने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पिपल्याहामा निवासी 35 वर्षीय धर्मेन्द्र सिंह पिता कल्याण सिंह राजपूत ने बेटी पिता भुवान निवासी सांकलीखेड़ी से जमीन का सौदा किया और एडवांस में 10 लाख रुपए भी दे दिए। धर्मेन्द्र ने उसी जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कही तो बंटी ने अंकित पिता गोपाल, पप्पू पिता केसर, कान्हा पिता भुवान के साथ मिलकर नागमहाराज के ओटले के सामने पिपल्याहामा में उसे घेरकर पीट दिया।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें