Advertisement

शिप्रा नदी पर अब 8 लेन पुल, मुरलीपुरा तक रोड होगी सिक्स लेन

सिंहस्थ 2028 में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मध्यप्रदेश सरकार कर रही खास तैयारी…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व एक्सक्लूसिव

अब रोड के ऊपर बनेगा नया ओवरब्रिज

Advertisement

सुधीर नागर|उज्जैन। सिंहस्थ 2028 में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार खास तैयारियां कर रही है। इसी क्रम में शिप्रा नदी पर बने छोटे पुल को 8 लेन बनाने की तैयारी की जा रही है। इससे आगे बडऩगर रोड की तरफ मुरलीपुरा तक सिक्स लेन की योजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। मुरलीपुरा रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज के समानान्तर नया ब्रिज रोड के ऊपर बनाया जाएगा। ढाबा रोड और कार्तिक चौक से शंकराचार्य चौराहा बडऩगर रोड को जोडऩे के लिए शिप्रा नदी पर मौजूदा पुल की जगह 8 लेन ब्रिज बनाने की तैयारी तेज हो गई है।

संभागायुक्त और धर्मस्व विभाग के निदेशक संजय गुप्ता के निर्देश पर यह योजना तैयार की गई है। पीडब्ल्यूडी ब्रिज ने छोटे पुल का सर्वे कर लिया है। योजना के तहत मौजूदा ब्रिज को करीब डेढ़ मीटर ऊंचा और 30 मीटर (98.5 फीट) चौड़ा बनाया जाएगा। योजना को स्थाई वित्त समिति (एसएफसी) की हरी झंडी मिलना बाकी है, लेकिन प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने पीडब्ल्यूडी ब्रिज के कार्यपालन यंत्री पीएस पंत के साथ वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया है। एसएफसी के बाद योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा। ब्रिज के आगे बडऩगर रोड की तरफ सिक्स लेन रोड बनाने की तैयारी पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर) कर रहा। करीब 200 करोड़ रुपए की इस योजना के तहत शंकराचार्य चौराहा से मुरलीपुरा चौराहा तक रोड को सिक्स लेन किया जा रहा। इसके लिए एक कंपनी को ठेका दिया जा चुका है।

Advertisement

8 साल बाद पूरा होगा ओवरब्रिज पैरेलल नया ब्रिज बनेगा…

बडऩगर रोड पर मोहनपुरा रेलवे क्रॉसिंग (एलसी 23) पर बन रहा ओवरब्रिज करीब आठ साल बाद अब पूरा बनने की उम्मीद जागी है। जुलाई तक यह ब्रिज बनकर तैयार होने की संभावना है। हालांकि यह ओवरब्रिज पिछले सिंहस्थ के बाद 2017 से बनना शुरू हो गया था, लेकिन इसका काम अब पूरा हो सकेगा। ब्रिज के पास से गुजर रहे बडऩगर रोड के ऊपर अब नया ओवरब्रिज बनाया जाएगा, जिससे सिक्स लेन पर आवागमन आसानी से हो सकेगा। सिंहस्थ में इस रोड पर भीड़ का दबाव ज्यादा रहने की संभावना है।

सिंहस्थ से पहले छोटा पुल चौड़ा करना जरूरी

शिप्रा पर बना छोटा पुल चौड़ा करना जरूरी है। सिंहस्थ में साधु-संतों की पेशवाई निकलेगी और भीड़ भी इसी पर रहेगी। दत्त अखाड़ा और बड़ा उदासीन अखाड़ा को यही पुल जोड़ता है। सीएम के निर्देश पर पुल को 30 मीटर चौड़ा करने की योजना पर काम चल रहा है। इससे सिंहस्थ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

पुल की ऊंचाई और चौड़ाई बढ़ेगी…. यह सही है कि शिप्रा नदी पर बने छोटे पुल को 30 मीटर चौड़ा किया जाकर 8 लेन बनाने का निर्देश मिला है। इस योजना पर काम चल रहा है। सर्वे आदि का काम पूरा कर लिया गया है। एसएफसी की प्रक्रिया में है।-पीएस पंत, कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग सेतु

ब्रिज के 3 प्रोजेक्ट बी एंड आर ने लिए ब्रिज के 3 प्रोजेक्ट पीडब्ल्यूडी के बी एंड आर ने ले लिए हैं। इनमें एक प्रोजक्ट मोहनपुरा में नए ओवरब्रिज का शामिल है। दूसरा प्रोजेक्ट लालपुल से चिंतामन जवासिया ब्रिज शामिल हैं। ये प्रोजेक्ट पीडब्ल्यूडी ब्रिज ने तैयार किए थे, लेकिन अब इनको बीएंडआर को देने का निर्णय लिया है। हालांकि बीएंडआर द्वारा केवल रोड बनाने का काम किया जाता है जबकि ब्रिज बनाने का काम ब्रिज सेक्शन द्वारा किया जाता है।

Related Articles

Write a review