Advertisement

ई-रिक्शा की बैटरी चुराने वाली गैंग के तीन सदस्य पकड़ाए, चार फरार

8 माह से दे रहे थे वारदातों को अंजाम, 20 बैटरी व तीन कार जब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। शहर के आधा दर्जन से अधिक थाना क्षेत्रों में घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा की बैटरी चुराने वाली गैंग के 3 सदस्यों को चिमनगंज थाना पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा और इनकी निशानदेही पर 20 बैटरी, 3 कारें जब्त की हैं।

टीआई गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि पिछले 8 माह से अज्ञात बदमाशों द्वारा थाना क्षेत्र में घरों के बाहर खड़ी ई-रिक्शा की बैटरी चुराने की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था। सभी वारदातों में बदमाशों का तरीका एक समान था। बदमाश बिना नंबर की कार से पहुंचते, घर के बाहर चार्जिंग पर लगी ई-रिक्शा को धक्का देकर घर से दूर ले जाते और सुनसान इलाके में ले जाकर उसकी बैटरियां चोरी कर लेते थे। अकेले चिमनगंज थाने में इस प्रकार की घटना में तीन प्रकरण दर्ज हो चुके थे। चोरों की गिरफ्तारी के लिए एसआई यादवेंद्र सिंह परिहार, एसआई प्रतीक यादव व साइबर सेल की टीम लगी थी।

Advertisement

पुलिस टीम को सूचना मिली कि गरोठ बायपास ब्रिज के नीचे उंडासा रोड पर बिना नंबर की कार में सवार युवक किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से खड़े हैं। इसी आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को दबोचा और कार जब्त कर थाने लाए। यहां पूछताछ में युवकों ने अपने नाम अशोक पिता रतनलाल चौहान 29 वर्ष निवासी पिपलिया नौलाय थाना मोहन बड़ोदिया हालमुकाम संजय नगर धरमपुरी, भरत पिता शिवलाल राठौर 35 वर्ष निवासी हिंगोरिया थाना गरोठ, परवेज उर्फ अज्जू पिता हबीब नूर 34 वर्ष निवासी नसीब होटल की गली बेगमपुरा बताए।

तीनों बदमाशों से पूछताछ के बाद 20 नग ई-रिक्शा की बैटरिया और वारदात में प्रयुक्त 3 कारें जब्त की गईं। टीआई पचौरिया ने बताया कि बैटरी चोर गैंग में शामिल अस्सू सेठ अटाले वाला निजातपुरा, राजा अटाले वाला बेगमपुरा, लखन निवासी पलसोड़ा और सोनू निवासी विराट नगर फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Write a review