अरिजीत सिंह का कॉन्सर्ट रद्द

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। जहां पाकिस्तान लगातार ड्रोन और मिसाइल से हमले हो रहे हैं और भारत इन हमलों को विफल कर रहा है। बीते दिन इंडियन प्रीमियर लीग का मैच बीच में रोका गया था, अब सिंगर अरिजीत सिंह का अबू धाबी में होने वाला कॉन्सर्ट भी रद्द कर दिया गया है। हालांकि सिंगर ने आश्वासन दिया है कि वो टिकट के पूरे पैसे रिफंड करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अरिजीत सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को ये जानकारी देते हुए लिखा है, डियर फैंस, हाल ही में हुई घटनाओं के चलते हमने अबू धाबी में होने वाले अरिजीत सिंह लाइफ कॉन्सर्ट को पोस्टपोन करने का मुश्किल फैसला लिया है। ये 9 मई 2025 के लिए एतिहाद अरेना, यस आइलैंड में शेड्यूल था।
इस समय हम आपके धैर्य, सपोर्ट और समझ की सराहना करते हैं। हम नए वेन्यू और तारीफ पर काम कर रहे हैं और जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट करेंगे। सभी खरीदी गईं टिकटें अगले कॉन्सर्ट में वैलिड रहेंगी या फिर आप 7 दिन के अंदर पूरा रिफंड ले सकते हैं। आपके लगातार प्यार सपोर्ट के लिए शुक्रिया।









