आज का राशिफल (10 सितंबर 2026)

आज का राशिफल: आज का दिन कई राशियों के लिए लाभ और सफलता लेकर आ सकता है। किसी को व्यापार में धन लाभ होगा तो किसी को नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं कुछ राशियों के जातकों को परिवार और काम के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक का आज का राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। व्यापार में अच्छा धन लाभ हो सकता है और घर में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।
ट्रांसफर या प्रमोशन को लेकर ऑफिस में सीनियर से बातचीत हो सकती है और इसमें सफलता मिलने के योग हैं। करियर में सफलता पाने के लिए आज बनाई गई योजना आने वाले दिनों में फायदेमंद रहेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उनका आशीर्वाद मिलेगा।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 5
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। फैक्ट्री के कर्मचारियों को उपहार देने से उनके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और वे उत्साह के साथ काम करेंगे। आज प्रेम और समझदारी से काम निकालने का प्रयास करें और व्यर्थ की बहस से बचें।
अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को IT कंपनी से ऑफर मिलने के योग हैं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार जरूर करें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 3
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। दूसरों के कल्याण की भावना से शुरू किया गया काम आपकी सामाजिक छवि को मजबूत करेगा।
प्रॉपर्टी में निवेश का मन बन सकता है और डीलर के माध्यम से अच्छी डील मिलने के योग हैं। काम की वजह से किसी पारिवारिक कार्यक्रम में देर हो सकती है। वहीं उधार दिए हुए पैसे वापस मिलने से निजी काम पूरे करने में मदद मिलेगी।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे दूसरों को भी रोजगार मिलने के अवसर बनेंगे। जीवन को देखने का नया नजरिया विकसित होगा और मानसिक रूप से सकारात्मक महसूस करेंगे।
हेल्थकेयर क्षेत्र में करियर बना रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सीनियर से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी और परिवार के लिए उपहार खरीद सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। काम को समय पर पूरा करने में जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सीनियर से किसी विषय को समझने में मदद मिलेगी।
दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। दूसरों से मदद की उम्मीद करने के बजाय खुद पर भरोसा रखें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 7
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा और व्यावसायिक रिश्ते मजबूत होंगे। किसी महत्वपूर्ण विषय को समझने में पिता का सहयोग मिल सकता है।
सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर से जुड़ी खबर मिल सकती है। किसी काम को लेकर जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े काम पूरे होने से मानसिक तनाव कम होगा और संतुष्टि मिलेगी।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 6
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। पुश्तैनी कारोबार को अच्छी तरह संभालेंगे, जिससे पिता प्रसन्न होंगे। व्यर्थ की बातों से दूरी बनाकर काम पर ध्यान देंगे तो कार्य समय पर पूरा होगा।
किसी जरूरतमंद की साफ मन से मदद करने का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। बच्चों के साथ मनोरंजन में समय बिताएंगे, जिससे उनका और आपका मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 4
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आपके काम से खुश होकर बॉस प्रमोशन की पेशकश कर सकते हैं। इसलिए आज अपने काम में पूरी सावधानी बरतें।
आपकी कम्युनिकेशन स्किल दूसरों को प्रभावित करेगी और इसका फायदा मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सतर्क रहें और जरूरत पड़ने पर अनुभवी वकील की मदद लें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। इंटरव्यू या वायवा देने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 2
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। व्यापार में अच्छा धन लाभ हो सकता है और परिवार में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सरकारी काम अटका हुआ है तो किसी अधिकारी की मदद से पूरा हो सकता है।
खेलकूद से जुड़े छात्रों को प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। किसी समारोह में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 3
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। सोचे हुए अधिकांश काम पूरे होंगे और नए कार्यों की योजना बनाएंगे। बिजनेस को लेकर नए आइडिया आएंगे और किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
शारीरिक परेशानियों से राहत मिलेगी और खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। कुछ समय एकांत में बिताकर अपनी खूबियों और कमियों पर विचार कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 9
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। जिस लक्ष्य के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उसे हासिल करने में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा।
किसी करीबी के माध्यम से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं और रिश्ते भी मजबूत होंगे। पढ़ने-लिखने में समय बिताने से मन तरोताजा रहेगा। किसी सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में अच्छा बदलाव ला सकती है।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 7
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर निवेश की योजना बना सकते हैं।
पड़ोसी के साथ रिश्तों में सुधार होगा और मेलजोल बढ़ेगा। अपने काम के प्रति ईमानदारी और लगन बनाए रखेंगे, जिससे जल्द सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और रोज की तुलना में अधिक काम करने में सक्षम होंगे।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 1



