Advertisement

मान के कार्यक्रम से लौट रहे थे, अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, इलाज के दौरान देर रात मौत

दो अन्य साथी घायल, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मान के कार्यक्रम में शामिल होकर अपने दो साथियों के साथ बाइक से लौट रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने बीती रात जबर्दस्त टक्कर मारी जिससे बुजुर्ग और उसके दोनों साथी घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।

राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडली दोतरू के रहने वाले 60 वर्षीय मृतक का नाम बगदू सिंह पिता नागूसिंह है। उनके पुत्र वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पिता शुक्रवार को मान के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने दो साथी राहुल सिंह और गोविंद सिंह निवासी मुंडली दोतरू के साथ देवास के पास ग्राम सिया गए थे। वहां से शाम को बाइक से तीनों वापस लौट रहे थे तभी शाम करीब 7.30 बजे टोंककलां पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक से उछलकर नीचे जा गिरे। उन्हें तत्काल आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज लाया गया लेकिन वहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए जहां इलाज के दौरान बगदू सिंह की देर रात करीब 2.30 बजे मौत हो गई। घायल राहुल सिंह और गोविंद सिंह का इलाज जारी है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement

पत्नी का हो चुका निधन… मृतक बगदू सिंह खेती का काम करते थे। इसी से उनका घर चलता था। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनकी मौत से परिवार सदमे में है।

Advertisement

Related Articles

Write a review