Advertisement

दो नाबालिगों को बहला-फुसलाकर इंदौर और गुजरात ले गए, रेप किया

मुखबिर की सूचनाओं के आधार पर दबिश दी, लड़कियों के साथ बदमाशों को पकड़ा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पुलिस ने ऐसे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो लड़कियों को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। उन दोनों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और जांच टीमें बनाई। पुलिस ने एक आरोपी को नाबालिग के साथ इंदौर से और दूसरे को गुजरात के हंबालिया से पकड़ लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बालिकाओं को उनके परिजन के सुपुर्द किया गया।

बडऩगर थाना प्रभारी महेंद्र परमान ने बताया कि थाना क्षेत्र से १७ वर्षीया नाबालिग गायब हो गई। परिजन ने आरोप लगाया कि उसे रवींद्र उर्फ सोनू ठाकुर बहला फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने इस पूरे मामले को उजागर करने के लिए एक टीम बनाई। आरोपी के मोबाइल पर नजर रखी लेकिन वह बंद मिला। मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी रवींद्र उक्त नाबालिग को लेकर इंदौर गया है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने इंदौर में दबिश दी और सोनू को नाबालिग के साथ हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने नाबालिग को झांसा दिया था कि वह उसके साथ विवाह कर लेगा। नाबालिग ने आरोप लगाया कि सोनू उसे झूठा झांसा देकर इंदौर ले गया। वहां उसने उसके साथ गलत काम भी किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

Advertisement

शादी का झांसा देकर गुजरात ले गया

नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का एक और मामला सामने आया है। यह मामला भी बडऩगर थाना क्षेत्र का ही है। यहां रहने वाली एक नाबालिग को संजय उर्फ टीकम ने अपने जाल में फंसाया। उससे कहा कि हम दोनों विवाह कर लेंगे। बदमाश नाबालिग को लेकर फरार हो गया। इधर, नाबालिग के माता-पिता ने पुलिस को सूचना दी और बताया कि उनकी पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। उन्होंने संजय पर अपहरण का आरोप लगाया।

Advertisement

पुलिस ने इसी आधार पर मामले की जांच की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुजरात के हंबालिया में पता लगाया गया। आरोपी वहीं हिरासत में आ गया। उसकी निशानदेही पर नाबालिग को भी कब्जे में लिया गया। उज्जैन लाकर नाबालिग के बयान लिए गए। उसने बताया कि संजय ने उसे शादी का झांसा दिया था व बहला फुसलाकर गुजरात ले आया था। यहां उसने उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Write a review