Advertisement

मई के दूसरे सप्ताह से मौसम में आया बदलाव जारी: दिनभर धूप और उमस के बाद शाम को छाए बादल

अंदाज-ए-मौसम… मई में अब तक ५४ मिमी बारिश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। मई के दूसरे सप्ताह से मौसम में आया बदलाव अब तक जारी है। इस माह में अब तक 54 मिमी यानी 2 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इधर, रविवार को भी सुबह आसमान साफ रहा जिसके कारण सूरज ने तल्ख तेवर ने शहरवासियों को पसीना-पसीना कर दिया। हालांकि, अपने मूड के मुताबिक शाम को आसमान में घने बादल छाए गए लेकिन बरसे नहीं। वहीं रात को उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि वर्तमान में मौसम में आ रहा बदलाव प्री-मानसून एक्टिविटी है। इससे पहले वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण प्रति चक्रवात बना था जिसे बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी मिल रही थी, इसके कारण लगातार बारिश हो रही थी लेकिन जल्दी मानसून के आने के कारण एक्टिविटी शुरू हो गई है।

Advertisement

अरब सागर में बन रहा सिस्टम

डॉ. गुप्त ने बताया कि अरब सागर में एक सिस्टम बन रहा है जिसका असर २० और २१ मई के आसपास दिखाई देगा। यह सिस्टम किस डायरेक्शन में आगे बढ़ता है, उस पर निर्भर करेगा कि मौसम कैसा रहता है। हालांकि, झमाझम बारिश की संभावना कम ही है लेकिन बादल छाने के साथ हल्फी बूंदाबांदी हो सकती है।

Advertisement

1 मई को 43.4 डिग्री सेल्सि. पहुंचा था पारा

1 मई को दिन का तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था जो इस सीजन का अब तक सबसे ज्यादा टेम्परेचर है। वहीं मौसम के करवट बदलने से हुई बारिश के कारण 7 मई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो मई माह के बीते 18 दिनों में सबसे कम है। हालांकि गर्मी फिर अपना असर दिखा रही है।

25 मई से नवतपा

इधर, 25 मई से नवतपा की शुरुआत होगी जिसका समापन ३ जून को होगा। कहा जाता है कि नवतपा के नौ दिनों में सूरज जमकर तपता है और भीषण गर्मी पड़ती है। इस बीच यदि बारिश हो जाए तो इसे रोहिणी का खंडित होना कहा जाता है। हालांकि, जिस तरह से मौसम करवट बदल रहा है उससे संभावना है इस दौरान बारिश हो जाए।

Related Articles

Write a review