Advertisement

शादी में शामिल होकर घर लौट रहे मां और बेटे को कार ने मारी टक्कर, दोनों घायल

देवास रोड की घटना, चरक अस्पताल में चल रहा इलाज

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शादी में शामिल होकर बीती रात बाइक से देवास अपने घर जा रहे मां-बेटे को तेज रफ्तार कार चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे मां और बेटा घायल हो गए। उन्हें तत्काल चरक अस्पताल लाया गया जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक देवास के ग्राम अमोना के रहने वाले १९ वर्षीय संजय पिता हरिनारायण कालवा अपनी मां सौरमबाई (50), बहन पिंकी और मामा राय सिंह के साथ अपनी मौसी की बेटी में शामिल होने के लिए उज्जैन आए है। संजय के साथ मां सौरम बाई और मामा के साथ बहन पिंकी बाइक पर बैठी थी तभी रात करीब 11बजे देवास रोड पर अज्ञात कार ने संजय की बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे मां-बेटे दूर जा गिरे। उन्हें तत्काल चरक अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बहन पिंंकी ने बताया कि संजय के एक हाथ की अंगुली कट गई है जिस पर टांके लगाए गए हैं। पैर के साथ कंधे में भी काफी चोट आई है, जबकि मां को सिर में चोट लगी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें