Advertisement

प्रॉपर्टी कारोबारी के घर से नौकरानी ने चुराई थी सोने की चेन और पेंडल

रिश्तेदार के घर छिपाया, बरामद किया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। सुभाषनगर में प्रॉपर्टी कारोबारी के यहां से सोने की चेन और पेंडल नौकरानी ने चुराए थे। उसने इन्हें रिश्तेदार के घर छिपा दिया था। पुलिस ने चेन-पेंडल बरामद कर लिए है।

नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया सुभाषनगर में रहने वाले प्रॉपर्टी कारोबारी रवि जादौन के घर से सोने की चेन और पेंडल चोरी हो गया था। उनकी मां ने रात में सोते समय चेन और पेंडल तकिये के पास रखा था। सुबह जागने पर चेन और पेंडल नहीं मिले थे। इस दौरान घर में नौकरानी मायाबाई ही उपस्थित थी और वह साफ-सफाई करने आई थी। वह उनकी नौकरानी पवनबाई की बहू है। पवनबाई बीमार होने से काम पर नहीं आई थी। इसके बाद पुलिस थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।

Advertisement

ढाई लाख कीमत थी

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर संदेह के आधार पर मायाबाई से पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार किया। सफाई करते समय चेन और पेंडल उसे रेक पर रखे दिखे थे। उसने इन्हें उठा लिया और चिमनगंज मंडी के सामने रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के घर पर छिपा दिया। तीस ग्राम वजनी चेन और पेंडल की कीमत 2.50 लाख रुपए है। पुलिस ने सामान जब्त कर लिया और आरोपी को कोर्ट में पेश किया।

Advertisement

Related Articles

Write a review