अज्ञात बाइक सवार ने दंपत्ति को टक्कर मारी, महिला घायल

चरक अस्पताल में चल रहा इलाज

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बाइक से इंदौर से आ रहे दंपत्ति को अज्ञात बाइक चालक ने पंपपिपलई स्थित वाटर पार्क के समीप साइड से टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में लाया गया जहां इलाज चल रहा है।
घायल महिला का नाम सुनैना पति विनोद शर्मा निवासी अलकापुरी (रतलाम) है। विनोद शर्मा ने बताया कि वह रविवार को बाइक से इंदौर से आ रहे थे तभी रास्ते में पंथपिपलई के समीप उनकी बाइक को साइड से अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे सुनैना घायल हो गईं। उन्हें पति विनोद शर्मा तुरंत चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
लोडिंग ऑटो से टकराया बाइक सवार, पैर में चोट
मोहननगर की घटना चरक अस्पताल में किया इलाज
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आगर रोड स्थित मोहननगर की गली में बाइक सवार सोमवार सुबह लोडिंग ऑटो से टकराकर घायल हो गया। उसे ऑटो चालक ही अस्पताल लेकर पहुंचा जहां उसका इलाज किया गया। २४ वर्षीय घायल का नाम कपिल पिता नानूराम गोयल निवासी ग्राम अरनिया नजीक (महिदपुर) है। उसके भाई करण गोयल ने बताया कि कपिल डंपर चलाता है। सुबह वह बाइक से किसी काम से मोहननगर गया था जहां वह लोडिंग ऑटो से टकरा गया जिससे उसके पैर में चोट आई। उसे ऑटो चालक ही चरक अस्पताल लेकर पहुंचा। ऑटो चालक का कहना था कि घायल नशे में था।









