Advertisement

युवक ने सल्फास खाया, मौत

उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने अपने घर में सल्फास खा लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे लेकर उज्जैन पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

मृतक का नाम शैतान नाथ पिता इंद्रनाथ (३२) निवासी ग्राम फोडली, तहसील बदनावर जिला धार है। उसने बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे घर में सल्फास खा लिया था। तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे अपने ही क्षेत्र के अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन जब उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे लेकर उज्जैन पहुंचे और चरक में भर्ती करवाया लेकिन यहां भी सुधार नहीं हुआ तो निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां बीती रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि शैतान नाथ शादीशुदा था और उसके दो बेटे हैं। वह खेती करता था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें