Advertisement

भस्मार्ती में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

पत्नी भी रहीं साथ, नंदी महाराज का जलाभिषेक

Advertisement

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तडक़े हुई भस्मार्ती में भारत सरकार के शिक्षा व कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सपत्नीक शामिल हुए। वे सुबह ४ बजे मंदिर पहुंचे। इस दौरान वह पारंपरिक परिधान धोती और सोले में नजर आए। प्रधान करीब दो घंटे भस्मार्ती में रहे और भगवान शिव का जाप किया। आरती के बाद उन्होंने भगवान महाकाल का पूजन किया। पुजारी जितेंद्र शर्मा ने पूजन करवाया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने नंदी महाराज का भी जलाभिषेक कर पूजन किया। इसके पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से आशीष दुबे व अभिषेक शर्मा ने उनका स्वागत एवं सत्कार किया।

इधर, मंदिर में बढ़े दर्शनार्थी
इधर, वीकेंड और छुट्टी का दिन होने से शनिवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ जिससे कार्तिकेय और नंदी मंडपम् भरा नजर आया। देशभर से भगवान महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे लेकिन इसमें मप्र सहित महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, यूपी आदि राज्यों के दर्शनार्थियों की संख्या ज्यादा रही। अधिकांश श्रद्धालु अपने वाहनों से पहुंचे जिसके चलते पार्किंग भी फुल रही।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें