Popup Image
Advertisement

रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री का सोने का पेंडल चुरानी वाली महिला गिरफ्तार

बंजारा गैंग दिखा रही थी सफाई

Advertisement

उज्जैन। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर गुजरात के अहमदाबाद की बंजारा गैंग की महिलाएं यात्रियों के आभूषण चुरा रही हैं। ऐसी ही एक महिला को जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने हिरासत में लिया है।

दरअसल, शाजापुर के रहने वाले धर्मेंद्र की पत्नी परिवार के साथ ट्रेन पकडऩे के लिए उज्जैन आई थी। 15 अक्टूबर को वे प्लेटफार्म नंबर 1 से कामाख्या वीकली एक्सप्रेस में सवार हो रही थी। जनरल कोच में चढ़ते समय उनके मंगलसूत्र का पेंडल किसी ने निकाल लिया था। इसकी शिकायत उन्होंने उज्जैन जीआरपी में की थी।

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
पुलिस ने घटना दिनांक और समय के सीसीटीवी फुटेज देखें तो एक महिला संदिग्ध हालत में दिखाई दी। इसे कुछ दिन से प्लेटफार्म 8 के आसपास देखा जा रहा था। आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने नागदा आउटर साइड से उसे हिरासत में लिया तो उसने अपराध कबूल कर लिया। महिला अहमदाबाद की साबरमती झुग्गी बस्ती की रहने वाली 19 साल की पायल उर्फ झिंग्गो बंजारा है। उसने ही पेंडल चुराया था। उससे 4.410 ग्राम का सोने का पेंडल बरामद किया गया। इसकी कीमत 68 हजार रुपए आंकी गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें