घर के सामने पौधे लगाने की बात पर वृद्ध को पीटा

सिर और हाथ में गंभीर चोट, चरक अस्पताल में चल रहा इलाज

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कायथा थाना क्षेत्र के ग्राम खारपा में घर के सामने पौधे लगाने की बात पर कुछ लोगों ने लाठियों से जमकर मारपीट की जिससे उनके सिर और हाथ में चोट लगी है। मामले में कायथा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। फरियादी का चरक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घायल का नाम करण सिंह पिता नारायण सिंह गुर्जर (६०) और फूलसिंह पिता नारायण सिंह निवासी ग्राम खारपा है। करण सिंह ने बताया कि वह रविवार दोपहर करीब २.३० बजे घर के बाहर पौधे लगा रहा था, इसी बात को लेकर संजू, कालू, जीवन, ईश्वर और देवीसिंह ने गाली-गलौच करते हुए लाठियों से की जिससे उनके सिर और हाथ में चोट लगी और भाई फूलसिंह भी घायल हो गया। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इनके बीच रंजिश की बात भी सामने आ रही है। कायथा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामला जांच में लिया है।









