Advertisement

खेलते हुए छठी मंंजिल से गिरा छह साल का मासूम, मौत

बेटे को खोने के गम में रोते रहे परिजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा

अक्षरविश्व न्यूज

Advertisement

उज्जैन। इंदौर रोड स्थित मेघदूत ढाबे पर बिल्डिंग के निर्माणाधीन छठे फ्लोर से खेलते-खेलते मासूम गिर गया। परिजन उसे प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

6 साल के मृतक का नाम आर्यन पिता सोनू चौहान निवासी कारपुर (खंडवा) है। उसके पिता सोनू चौहान ने बताया कि वह तीन महीने पहले काम करने के लिए अपनी पत्नी सीमा और दो बेटों के साथ उज्जैन आया था और तभी से मेघदूत में बन रही मल्टी के यहां बेलदारी का काम कर रहा था।

Advertisement

शुक्रवार शाम को भी वह काम कर रहा था तभी बेटा आर्यन खेलते-खेलते छठी मंजिल पर पहुंचा और वहां से गिर गया। इससे वहां हडक़ंप मच गया। आर्यन को तत्काल प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन चरक अस्पताल पहुंचे। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद नानाखेड़ा पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया।

सिसकती मां गमगीन पिता

मासूम बेटे की मौत ने पिता सोनू चौहान और मां सीमा बाई को तोडक़र रख दिया है। रविवार को जब पीएम चल रहा था तो मां बाहर बैठकर सिसक रही थी तो पिता गमगीन एक कोने में बैठे हुए थे। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि उनके साथ हंसने-खेलने वाला आर्यन अब उनके बीच नहीं रहा।

Related Articles

Write a review