Popup Image
Advertisement

शादीशुदा महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र की हाटकेश्वर कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नुपुर जाट नाम की शादीशुदा महिला ने रविवार शाम जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले नुपुर ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उसने पति, सास और दोनों ननदों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए।

Advertisement

नुपुर ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। सल्फास की गोलियां खाने के बाद उसने अपनी सहेली श्रद्धा को फोन कर जानकारी दी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें नुपुर ने लिखा: “मैं पिछले चार साल से सब सह रही हूं। अब और नहीं सह सकती। इसलिए आत्महत्या कर रही हूं।”

Advertisement

नुपुर की शादी 2021 में सतीश जाट से हुई थी। मायका रतलाम जिले के नारायणगढ़ा सैलाना में है। घटना की सूचना मिलते ही भाई विनोद और शिवम जाट उज्जैन पहुंचे और ससुराल पक्ष पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें