उज्जैन में 971 करोड़ के 25 प्रोजेक्ट स्वीकृत सडक़ चौड़ीकरण के सबसे ज्यादा प्रस्ताव पास

सिंहस्थ पर्यवेक्षण बैठक: 29 किलोमीटर लंबे घाटों के समांतर बनेगी 100 फीट चौड़ी सडक़
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ पर्यवेक्षण समिति की पांचवीं बैठक में उज्जैन में 971 करोड़ के 25 प्रोजेक्ट की स्वीकृति दी गई। इनमें शिप्रा के 29 किलोमीटर लंबे घाटों के समांतर 100 फीट चौड़ी सडक़ और पुराने निगम कार्यालय भवन पर प्लाजा और पार्किंग जैसे प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। स्वीकृत नए प्रोजेक्ट में 15 रोड चौड़ीकरण के हैं। इसमें श्री महाकालेश्वर पार्किंग से चौबीस खंबा माता मंदिर तक फोरलेन का प्रस्ताव महत्वपूर्ण है।
मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में पर्यवेक्षण समिति ने उज्जैन के अलावा मंदसौर, शाजापुर, खंडवा, खरगोन, देवास और आगर-मालवा में होने वाले सिंहस्थ संबंधी कामों पर भी विचार किया। इन स्थानों के 48 कामों के लिए 1423 करोड़ रुपए की मांग रखी गई थी। इसमें उज्जैन जिले के सिंहस्थ की तैयारियों से जुड़े 27 में से करीब 971 करोड़ की लागत के 25 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।
ये मुख्य प्रस्ताव भी हुए स्वीकृत
शिप्रा के पुराने 15 घाटों का उन्नयन: करीब 9 किलोमीटर लंबाई वाले इन घाटों का विकास होगा।
पुराने नगर निगम कार्यालय और रीगल टॉकिज पर पार्किंग प्लाजा व दुकानों का निर्माण। मुख्य रूप से 2 बेसमेंट एवं सरफेस पार्किंग (92 फोर व्हीलर व 70 टू व्हीलर), ओपन प्लाजा तथा वर्तमान दुकानदारों को विस्थापित करने के लिए बी-ए, बी-टू-जी-एफ का निर्माण प्रस्तावित है। इसकी लागत 21.15 करोड़ रुपए होगी।
महापौर, अध्यक्ष व आयुक्त आदि के निवास व स्टाफ क्वार्टर का निर्माण। पंवासा में विस्थापितों को आंवटित भूखंड सुविधाएं, कुल 654 प्लॉट। इस पर 31.74 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
लीगेसी वेस्ट उपचार कार्य।
रेलवे स्टेशन पर अंतिम छोर से (नागदा की तरफ) पैदल पुल का निर्माण।
रेलवे स्टेशन पर अंतिम छोर से (भोपाल तरफ) पैदल पुल का निर्माण।
नईखेड़ी रेलवे स्टेशन कनेक्टिविटी।
पंवासा फ्लैग स्टेशन कनेक्टिविटी।
चिंतामण रेलवे स्टेशन कनेक्टिविटी
चौड़ीकरण के सबसे ज्यादा प्रस्ताव
स्वीकृत 25 प्रस्तावों में से 15 चौड़ीकरण से जुड़े हैं। इनमें महाकाल पार्किंग से चौबीस खंभा तक फोरलेन प्रमुख है। नगर निगम के माध्यम से यह रोड 24 मीटर चौड़ा बनेगा। इसकी लागत 22.40 करोड़ रुपए होगी। यह सडक़ फोरलेन होने से श्री महाकालेश्वर मंदिर के सामने से होते हुए रामघाट तक पहुंचने में आसानी होगी। 400 मीटर लंबी यह सडक़ कोट मोहल्ला, बेगमबाग घाटी से होते हुए गुजरेगी।
पुराने निगम कार्यालय भवन पर प्लाजा, पार्किंग की मंजूरी
कार्तिक मेला ग्राउंड से नईखेड़ी मार्ग, सिंहस्थ बायपास। फोरलेन मार्ग की लंबाई 2.8 किमी और लागत 25.61 करोड़ रुपए होगी।
उज्जैन विकास प्राधिकरण कर्कराज पाक्रिंग से भूखी माता मार्ग तक। लालपुर से एमआर-22 तक। 1.5 किमी लंबी सडक़ बनाएगा। लागत 17.11 करोड़ रुपए होगी।
जेल चौराहा से पिपलीनाका चौराहा तक सिक्स लेन सडक़ बनेगी। 2.5 किमी लंबी सडक़ की चौड़ाई 45 मीटर और लागत 87.90 करोड़ रुपए होगी। उज्जैन विकास प्राधिकरण यह सडक़ बनाएगा।
पिपलीनाका से गढक़ालिका मंदिर होते हुए ओखलेश्वर श्मशान तक 2.2 किमी लंबी सडक़ फोरलेन होगी और इसकी लागत 82.86 करोड़ रुपए होगी।
भर्तृहरि गुफा से ऋणमुक्तेश्वर तक 0.8 किमी लंबी सडक़ टू लेन बनेगी और इसकी लागत 9.66 करोड़ रुपए होगी।
शिप्रा के पश्चिमी भाग पर 14 किमी का एमआर-22 बनेगा। सिक्स लेन की लागत 162.22 करोड़ रुपए होगी। यह नई सडक़ होगी और इससे सिंहस्थ मेला क्षेत्र में आने वाले सारे मार्ग जुड़े होंगे।
महाराजवाड़ा चौराहा से हरसिद्धि मंदिर चौराहा, शिप्रा नदी तक का 1.2 किलोमीटर लंबा मार्ग फोरलेन होगा और इसकी लागत 24,.46 करोड़ रुपए होगी।
प्रशांतिधाम चौराहा से शनि मंदिर तक टू-लेन सडक़ बनाई जाएगी और इसकी लंबाई 1.2 किलोमीटर व लागत 9.39 करोड़ रुपए होगी।
शनि मंदिर से जीवनखेड़ी रोड एमआर-27 सडक़ को 6 लेन किया जाएगा। 2.5 किमी लंबी सडक़ की लागत 63.78 करोड़ रुपए होगी।
गढक़ालिका मंदिर से पीर मत्स्येंद्रनाथ समाधि तक 0.5 किमी लंबी टू लेन सडक़ 2.32 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी।
जूना सोमवारिया से पिपलीनाका, अंकपात चौराहा मार्ग। 2.1 किमी
हरसिद्धि पाल से रामघाट तक 250 मीटर लंबा टू लेन 21.47 करोड़ की लागत से बनेगा।
नीलकंठ द्वार से महाकाल चौराहा तक (अहिल्याबाई मार्ग) तक 360 मीटर लंबा और 24 मीटर चौड़ा रोड 14.2 करोड़ से बनेगा।
मकोडिय़ाआम चौराहा से विराटनगर होते हुए कानीपुरा-तराना मार्ग तक सडक़ निर्माण कार्य एमआर-13 को 1.5 किमी तक 24 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस पर 25 करोड़ रुपए खर्च होंगे।