एलोपैथी का इंजेक्शन लगाना डॉक्टर वर्मा को भारी पड़ा…

गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया

उज्जैन। कहारवाड़ी में डॉ. मोहनलाल वर्मा ज्योति क्लीनिक चलाते हैं। उनके पास आयुर्वेद की डिग्री है। पिछले दिनों अवंतिपुरा में रहने वाले यशवंत उर्फ गोलू को उन्हें दिखाया गया था। डॉ. वर्मा ने गोलू की कमर पर इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
गोलू की मृत्यु के बाद परिजनों ने डॉ. वर्मा के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग को शिकायत की। सीएमएचओ ने इस मामले में जांच बैठाई है। जांच में यह पाया गया कि डॉ. वर्मा को एलोपैथिक पद्धति से इलाज कराना ही नहीं आता है। इस मामले में वे दोषी पाए गए। महाकाल पुलिस ने धारा 302 ए (गैर इरादतन हत्या) के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गगन बादल का कहना है कि पुलिस बहुत जल्द डॉ. वर्मा को गिरफ्तार करेगी।
रोशन गुर्जर ने किया आत्मसमर्पण
उज्जैन। अपहरण के एक मामले में ढांचा भवन क्षेत्र के कुख्यात बदमाश रोशन गुर्जर को पुलिस पिछले कई दिनों से ढूंढ रही थी। पुलिस उसका पता नहीं लगा सकी। अंतत: रोशन ने चिमनगंज मंडी थाना पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया।









