Advertisement

रात में गेट खुलवाया तो छात्रावास कर्मचारी ने कमरे में घुसकर छात्र पर तानी पिस्तौल

नाराज विद्यार्थियों ने दिया धरना, विवि ने कर्मचारी को निलंबित किया, माधवनगर थाने में शिकायत भी की

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कालिदास छात्रावास का गेट खुलवाए जाने को लेकर गुरुवार रात हुए विवाद ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। छात्रावास कर्मचारी पिस्तौल लेकर छात्रावास में घुसा और युवक के सिर पर तानते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। अचानक हुए इस वाकये से हॉस्टल में हडक़ंप मच गया जिससे नाराज स्टूडेंट्स ने विवि के मुख्य प्रशासनिक भवन में धरना दे दिया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की जिसके बाद विवि प्रबंधन ने हॉस्टल कर्मचारी को निलंबित करते हुए माधवनगर थाने में शिकायत की है।

दरअसल, बीएससी एग्रीकल्चर थर्ड ईयर का छात्र वेंकटेश नारायण आलोक पिता जयशंकर प्रसाद निवासी मीठापुर (पटना) कालिदास हॉस्टल में रहता है। गुरुवार रात १०.३० बजे वह शालिग्राम तोमर छात्रावास में भोजन करने गया था। लौटते वक्त शालिग्राम हॉस्टल का चैनल गेट बंद था। वेंकटेश ने जब कर्मचारी उदय सिंह सेंगर से गेट खोलने को कहा तो वो शराब के नशे में विवाद करने लगा। इसकी सूचना वार्डन को देने और अन्य स्टूडेंट्स के आने से मामला शांत हो गया।

Advertisement

पिस्टल लेकर कमरे में घुसा
शुक्रवार सुबह करीब ८.३० बजे कर्मचारी उदय सिंह सेंगर वेंकटेश के रू म में घुसा और गाली-गलौच करते हुए उस पर पिस्तौल तान दी। इतना ही नहीं उसने जान से मारने की धमकी भी दी। वेंकटेश के शोर मचाने पर बाकी छात्र वहां पहुंचे जिससे कर्मचारी भाग निकला। इसकी जानकारी उन्होंने चीफ वार्डन प्रो. डीडी बेदिया को दी।

आश्वासन देकर लौटाया
वेंकटेश अपने साथियों के साथ शिकायती आवेदन लेकर माधवनगर थाने पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें यह कहते हुए रवाना कर दिया कि विवि प्रबंधन लिखित में शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद विद्यार्थी विवि के मुख्य प्रशासनिक भवन पहुंचे और कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा से कार्रवाई की मांग की। इस पर विवि प्रबंधन ने मामला टालते हुए विभागीय कार्रवाई करने का आश्वासन दिया लेकिन स्टूडेंट्स नहीं माने दिया सख्त कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद कुलसचिव ने कर्मचारी के निलंबन आदेश जारी किए और थाने में शिकायत की जिसके बाद प्रदर्शन कर रहे छात्र माने।

Advertisement

कर्मचारी को निलंबित कर दिया
कालिदास हॉस्टल के विद्यार्थियों ने कर्मचारी उदय सिंह सेंगर के खिलाफ लिखित शिकायत की है। मामले को संज्ञान में लेकर कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलबित कर दिया है और माधवनगर थाना को लिखित में शिकायत की है। अब पुलिस द्वारा जांच की जाएगी।
डॉ. अनिल कुमार शर्मा, कुलसचिव, विक्रम विवि

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें