Advertisement

हिस्ट्रीशीटर अस्पताल से फरार

पुलिस महकमे में मचा हडक़ंप, कार्रवाई होगी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। नीलगंगा थाना पुलिस की लापरवाही को लेकर पुलिस महकमें में हडक़ंप मचा हुआ है। मेडिकल के दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी पहचान विशाल निवासी धन्नालाल चाल के रूप में हुई है। वह आदतन बदमाश है, उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

बताते हैं कि नीलगंगा पुलिस ने आरोपी को रविवार दोपहर हरिफाटक ब्रिज के पास से चाकू के साथ पकड़ा इसके खिलाफ 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए शाम को चरक अस्पताल ले जाया गया था। यहां जब आरोपी मौके से हाथ छुड़ाकर भाग निकला। घटना के बाद अस्पताल और पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी दो पुलिस जवानों की निगरानी में था, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया। एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि जिन पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आई है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। फिलहाल आरोपी को तलाश किया जा रहा है।उसकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Advertisement

सलमान को हथियार देने वाले तीन पकड़ाए

उज्जैन। सलमान लाला एक बार फिर सुर्खियों में है। पुलिस ने उसके उन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है जो हथियार देने में मदद करते थे। बताया जाता है कि छोटी सादड़ी पुलिस ने हथियारों के सौदागरों को पकडऩे के लिए टीम का गठन किया। टीम ने जितेंद्र उर्फ जीतू को धोलपुर से, कुंवरपाल राजपूत को यूपी के एटा से और धर्मेंद्र लोधी को एटा से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पुलिस ने 60 हजार के इनामी बदमाश सलमान पिता शेरूलाला को जनवरी में गिरफ्तार किया था। उज्जैन और राजस्थान पुलिस को तलाश थी। उसका एक मकान उज्जैन, दूसरा नागदा और तीसरा प्रतापगढ़ में है। उसने कई सालों से प्रतापगढ़ को ही अपना कार्य क्षेत्र बना रखा था।

Advertisement

Related Articles

Write a review