शनि मंदिर के पास कान्ह नदी पर बनेगा टू लेन ब्रिज

यूडीए ने शुरू की तैयारी, कंसल्टेंसी के लिए निकाला टेंडर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन। इंदौर रोड पर त्रिवेणी स्थित नवग्रह शनि मंदिर के पास खान नदी पर टू लेन ब्रिज बनाने की तैयारी यूडीए ने शुरू कर दी है। प्राधिकरण ने इसकी फिजीबिलिटी पता करने सहित एस्टीमेट आदि तैयार करने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने के लिए टेंडर लगाया है। कंसल्टेंसी द्वारा इसकी योजना और तकनीकी डिजाइन तैयार की जाएगी।
उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा शनि मंदिर से जीवनखेड़ी गांव को जोडऩे के लिए रोड बनाई जा रही है। इस रोड की राह में खान नदी बीच में आ रही है। इस कारण खान नदी पर ब्रिज बनाया जाएगा। यह टू लेन मेजर ब्रिज होगा। इस कारण कंसल्टेंसी की सेवा लेना तय हुआ है। कंसल्टेंसी द्वारा ब्रिज की जीएडी यानी जनरल अरेंजमेंट डिजाइन, एस्टीमेट, स्पेसिफिकेशंस, फिजीबिलिटी स्टडी कर टेंडर डॉक्यूमेंट भी तैयार किया जाएगा। टेंडर डालने की आखिरी तारीख 19 जुलाई है।
इसी सप्ताह बैठक
यूडीए की बोर्ड बैठक इसी सप्ताह होगी, जिसमें स्थाई कुंभ नगरी विकसित करने की योजना पर महत्वपूर्ण निर्णय होने की संभावना है। संभागायुक्त और यूडीए के पदेन अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। संभावना है कि बैठक में योजना को अनुमति दी जा सकती है।









