पति के साथ खाना खाया, फिर फांसी लगा ली

उज्जैन। कड़छा की एक महिला ने दोपहर को पति-बच्चों के साथ खाना खाया और उसके बाद कमरे में जाकर फांसी लगा ली। मामला नरवर थाना क्षेत्र का है। कड़छा निवासी कांता पति विजय चौहान (26) शुक्रवार शाम को अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली है। कांता के दो छोटे बच्चे हैं। पति विजय मजदूरी करता है। शनिवार सुबह जिला अस्पताल मेें पीएम किया गया।

नरवर टीआई बल्लूसिंह मंडलोई ने बताया कि घटना का कारण फिलहाल पता नहीं चला है। मर्ग कायम कर जांच कर रहे हैं। पति विजय ने बताया कि कांता को खाना नहीं बनाना था इस कारण शुक्रवार दोपहर उसने खाना बनाया और सभी ने साथ खाया। इसके बाद वो गांव में अन्य काम से चला गया। शाम को लौटा तो घर कर दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा तो अंदर कांता फंदे पर लटकती मिली। तुरंत पुलिस को सूचना देकर जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौेंप दिया गया है।









