महिला ने जहर खा लिया, मौत

उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अजनोटी में रहने वाली महिला में अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया जिसकी इलाज के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई।
मृतका का नाम तृप्ति पति अर्जुन सिंह (30) निवासी ग्राम अजनोटी है। जिसका मायका झालावाड़ (राजस्थान) में है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को तृप्ति ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे दशहरा मैदान स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीएम के लिए शव को भेजा है। मृतका का पति अर्जुन सिंह किसी कार शोरूम में काम करता है। पुलिस का कहना है कि मायके वालों को सूचना दे दी गई है। उसके आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

मां से बहस के बाद बेटी ने फिनाइल पीया
उज्जैन। मां से बहस के बाद बेटी ने फिनाइल पी लिया। तबीयत बिगडऩे पर उसे चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से परिजन उसे शनिवार सुबह चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। युवती का नाम हर्षिता पिता हीरालाल निवासी अंकपात मार्ग है। उसकी मां ने बताया कि वह तीन-चार साल से डिप्रेशन में हैं और बात-बात पर गुस्सा करती है। शुक्रवार को उसकी मेरे साथ बहस हो गई जिसके बाद उसने गुस्से में फिनाइल पी लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन वहां खर्च ज्यादा होने पर शनिवार सुबह उसे लेकर चरक अस्पताल लेकर पहुंचे।









