Popup Image
Advertisement

‘12वीं फेल’ और ‘कटहल’ ने जीते राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

शाहरुख को पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। वर्ष 2023 के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। शाहरुख खान को ‘जवान’ और विक्रांत मैसी को ‘12वीं फेल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। शाहरुख ने पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सम्मान ‘द केरल स्टोरी’ के लिए सुदीप्तो सेन को मिला। यह फिल्म केरल में महिलाओं के जबरन धर्मांतरण और आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट द्वारा भर्ती किए जाने के चित्रण के कारण विवादों में रही थी।

फिल्म निर्माता करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को संपूर्ण मनोरंजन के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि मेघना गुलजार की ‘सैम बहादुर’ को राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। ‘सैम बहादुर’ को कॉस्ट्यूम और मेकअप के लिए भी सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार १२वीं फेल और कटहल को मिला। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा जूरी प्रमुख और फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारीकर ने की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें