पानी सहेजने की कवायद…गंभीर में चैनल कटिंग शुरू

खड़ोतिया और फाजलपुर गांव के बीच ठेकेदार ने शुरू किया काम
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
डेम में पानी का लेवल 170 एमसीएफटी से भी नीचे उतरा
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। गंभीर डेम का लेवल अब 170 एमसीएफटी से भी नीचे आ गया है। इससे शहर में पेयजल आपूर्ति का संकट मंडरा रहा है। फिलहाल पीएचई ने डेम के पानी को सहेजने की खटपट शुरू कर दी है। चैनल कटिंग द्वारा पानी को इंटेकवेल के पास लाया जा रहा है। इससे कुछ दिन पानी सप्लाई किया जा सकेगा।
आज बुधवार को गंभीर डेम में 167 एमसीएफटी पानी ही बचा है, जबकि पानी की खपत 5 एमसीएफटी के आसपास बनी हुई है। चैनल कटिंग के बाद भी यशवंत सागर डेम से पानी नहीं आया तो शहर में पेयजल संकट हो सकता है। इसकी वजह यह कि गंभीर डेम को नर्मदा की लाइन से सीधे जोडऩे का काम भी नहीं हो सका है। लालपुल के पास इसे टी कनेक्शन से जोडऩा भर है। इससे नर्मदा का पानी सीधे डेम पहुंचाया जा सकेगा, लेकिन ब्रिज के नीचे से लाइन डालने की अनुमति पीएचई को नहीं मिल पाई है। इससे लाइन जोडऩे का काम अधर में पड़ा है। बुधवार से पीएचई ने खड़ोतिया और फाजलपुर गांव के बीच चैनल कटिंग का काम शुरू कर दिया है। इससे पानी डेम के इंटेकवेल से सप्लाई के लिए लिया जा सकेगा। पीएचई ने इसके लिए ठेका दिया है।
सिल्ट की सफाई
नल कटिंग के तहत बुधवार सुबह बडऩगर रोड पर स्थित खड़ोतिया और फाजलपुर गांव के बीच चार फीट पानी ही बचा है। ठेकेदार के लोगों ने पानी में सिल्ट पर खड़े होकर सफाई की ताकि पानी आगे बढ़ सके। यहां भी नदी सूख गई है और बामुश्किल चार फीट पानी ही बचा है। यहां जेसीबी ले जाने जैसी स्थिति भी नहीं है।









