Advertisement

तेज रफ्तार ऑटो ने 66 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत

उज्जैन। आगर रोड पर ठेला चालक बुजुर्ग को रविवार दोपहर ऑटो ने टक्कर मार दी। उसे तत्काल चरक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

Advertisement

दरअसल, आगर रोड स्थित इंदिरानगर चौराहा पर ठेला लेकर जा रहे 66 वर्षीय मुन्नालाल पिता प्यारेलाल राय को तेज रफ्तार ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना की जानकारी लगते ही चिमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई तो पता चला कि मुन्नालाल राय अविवाहित था। आगर रोड पर बालू रेत की दुकान पर ठेला चलाने का काम करता था और दुकान में ही रहता था।

Advertisement

पुलिस ने उसके परिजनों की जानकारी जुटाई तो पता चला कि इंदिरानगर में उसका बड़ा भाई पन्नालाल रहता है जिसे घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। मामले में ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें