पति-पत्नी के विवाद मेें पड़ोसन कूदी, महिला को घायल किया

उज्जैन। शांति नगर मेें गुरुवार रात को हो रहे पति-पत्नी के विवाद मेें पड़ोसी महिला भी आ गई और उसने महिला को बुरी तरह पीट दिया। चरक अस्पताल में इलाज करा रही घायल महिला राजकुमारी प्रजापत पति ब्रजकिशोर निवासी शांति नगर ने बताया कि रात में उसका पति से विवाद चल रहा था। उनका झगड़ा देखकर पड़ोसन आरती हंस रही थी। उन्होंने मना किया तो आरती ने अपने बेटे देवेंद्र यादव के साथ उन पर हमला कर दिया। जिसमें राजकुमार को चोंट आई हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मौत के बाद दस्तावेजों से हुई वृद्ध की पहचान
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती वृद्ध की मौत हो गई। परिजन साथ नहीं होने से पहचान नहीं हो पा रही थी। आखिरकार पुलिस ने दस्तावेज खंगाले और परिजन को सूचना दी तो पहचान हुई। गुरुवार को परिजन अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह सामने आएगी।
माधवनगर थाना क्षेत्र के रामीनगर स्थित ब्रिज के पास से तीन दिन पहले बेसुध मिले वृद्ध को 108 एम्बुलेंस ने उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल प्रशासन ने तब माधवनगर पुलिस को सूचना भी दी थी। लेकिन वृद्ध की पहचान नहीं हो पाई थी। तीन दिन तक चले उपचार के बाद वृद्ध की मौत हो गई। सूचना मिलने पर माधवनगर थाना पुलिस के कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और वृद्ध के पास मिले दस्तावेज खंगाले। इसके आधार पर वृद्ध की पहचान मक्सी रोड के पाण्ड्याखेड़ी के रहने वाले सुरेश पिता दयाराम कुशवाह के रूप में हुई। परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस को बताया कि सुरेश मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। वह कई-कई दिनों तक घर भी नहीं लौटता था । इस वजह से तलाश नहीं की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा है।
रिक्शा को टक्कर मारी, महिला घायल
उज्जैन। गुरुवार शाम को गदा पुलिस के नजदीक पुल से उतर रही कार ने रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे रिक्शे में बैठी अनिता बाई पति रामचंद्र सिलोदिया निवासी मंगलनगर घायल हो गई। अनिता को गंभीर चोटे आने के कारण चरक अस्पताल में भर्ती किया गया है। अनिता हाट-बाजार में झाडू बेचने का काम करती हैं।
पार्किंग मेें चाकू के साथ गिरफ्तार
उज्जैन। श्री महाकाल मंदिर में स्थित स्मार्ट पार्किंग से एक नाबालिग खटकेदार चाकू से लोगों को धमका रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गुरुवार शाम को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। इसी तरह एक और युवक को देवास गेट पुलिस ने देवासगेट बस स्टैंड से चाकू के साथ पकड़ा है। दोनों के खिलाफ आम्र्स एक्ट में कार्रवाई की गई है।
सवारी बैठाने पर ड्राइवर ने चाकू मारा
उज्जैन। रिक्शा में सवारी बैठाने के विवाद मेें गुरुवार शाम को एक रिक्शा चालक ने दूसरे को चाकू से घायल कर दिया। कानीपुरा रोड स्थित प्रजापति नगर निवासी अभिषेक पिता संतोष भाटी उम्र ४१ चामुंडा माता चौराहे के आगे से गुरुवार रात करीब १० बजे अपने ऑटो में सवारी बैठा रहा था तभी दूसरे ऑटो का चालक वहां आया और सवारी नहीं बैठाने के लिए विवाद किया और चाकू मारकर घायल कर दिया।










