Advertisement

बादल छंटे: दिन-रात के तापमान में 19 डिग्री का अंतर

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। रिकॉर्ड ठंड के बीच शनिवार को शहर में दिन और रात के तापमान में 19 डिग्री का भारी भरकम अंतर दर्ज किया गया। शनिवार को दिन का तापमान 29.5 और रात का तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार पहाड़ों की बर्फीली हवा से रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। आसमान भी साफ है। बादल नहीं हैं।

Advertisement

इस कारण दिन में तेज धूप पड़ रही है और दिन और रात के तापमान में इसी कारण इतना भारी अंतर आ रहा है। यह अंतर इस सीजन में दिन और रात के तापमान का अब तक का सबसे बड़ा अंतर भी है। सुबह के वक्त नमी भी बहुत कम हो गई है। तीन दिन पहले तक 39 से लेकर 83 फीसदी तक नमी थी। अब यह घटकर 24 फीसदी के आसपास रह गई है। तेज ठंड के लिए नमी कम होना और मौसम का शुष्क रहना जरूरी है।

मौसम ने ऐसे लिया यू टर्न, 96 घंटे में 10 डिग्री से ज्यादा नीचे आ गया पारा – नवंबर में इतनी जल्दी कड़ाके की ठंड बर्फीली हवा के कारण पड़ रही है। शहर के मौसम ने गजब का यू टर्न लिया। 96 घंटे में रात का तापमान 10 डिग्री तक आ गया। 4  नवंबर को रात का तापमान 21.8 डिग्री रहा था। अब यह घटकर 10.5 डिग्री पर आ गया। यह सीजन में इस अवधि में तापमान की सबसे बड़ी गिरावट है।

Advertisement

बच्चे और मरीजों को अलर्ट रहने की जरूरत

मौसम हेल्दी है। अच्छा खान-पान रखें। कम उम्र के बच्चे, दमा पीडि़त और बुजुर्गों को विशेष सावधानी की जरूरत है। उन्हें रात के वक्त गर्म कपड़ों में ही रहना चाहिए। बिना जरूरत बाहर निकलने से बचना चाहिए। मौसम के बदलाव को देखते हुए ठंडे पदार्थ खाने से बचे। गर्म तासीर का भोजन ही लें।- डॉ. अशोक पटेल, सीएमएचओ

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें