Advertisement

किसान करेंगे पूजन, हर खेत से मंगवाई एक मुट्ठी मिट्टी

भारतीय किसान संघ के दो बड़े पदाधिकारी आएंगे उज्जैन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ क्षेत्र से लैंड पुलिंग योजना निरस्त कराए जाने के बाद उज्जैन में अब भारतीय किसान संघ शुक्रवार को बड़ा आयोजन करने जा रहा है। मिलन समारोह के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में 2 हजार से ज्यादा किसान जुटेंगे। संघ के दो बड़े राष्ट्रीय पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होने उज्जैन आ रहे हैं। सभी किसानों से आग्रह किया गया है कि वे अपने खेतों से एक-एक

मुठ्ठी मिट्टी लेकर आए, जिसका आयोजन स्थल पर पूजन किया जाएगा।
सिंहस्थ क्षेत्र में करीब २६०० हेक्टेयर क्षेत्र में लैंड पुलिंग को लेकर पिछले एक साल से भारतीय किसान संघ जुटा हुआ था। सरकार ने लैंड पुलिंग को अब पूरी तरह निरस्त कर दिया है लिहाजा किसान संघ अब उत्सव आयोजित कर रहा है। 26 दिसंबर को ही किसान संघ ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन प्रस्तावित किया था लेकिन लैंड पुलिंग निरस्त होने के बाद अब आंदोलन के बजाए मिलन समारोह और आभार सभा का कार्यक्रम तय किया गया है। अंकपात क्षेत्र स्थित एक गार्डन में शुक्रवार सुबह 11 बजे से किसानों का मिलन समारोह आरंभ होगा।

Advertisement

भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री मोहन मोहिनी मिश्र और संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी इस आयोजन में बतौर अतिथि शामिल होंगे। इनके अलावा प्रांत और प्रदेश के सभी पदाधिकारी भी किसान सम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह आंजना के मुताबिक यह आयोजन मिलन समारोह का स्वरूप लिए होगा, इसमें किसी का समर्थन या विरोध जैसा कुछ नहीं होगा। सिर्फ मिट्टी पूजन किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review