Advertisement

20 बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

श्रवण ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जवानों को चाय-नाश्ता कराया, क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को भी अवॉर्ड

 

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। वीर बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को 20 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कारÓ से सम्मानित किया। इन बच्चों को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुना गया है। इन्हीं में से एक हैं बिहार के 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी। भारत मंडपम में एक और इवेंट में बाल पुरस्कार विजेता और देशभर से आए स्कूली बच्चे शामिल होंगे। जहां पीएम मोदी उन्हें संबोधित करेंगे। वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह के चार बेटों की शहादत के सम्मान में आयोजित किया जाता है। गुरु गोविंद सिंह के तीन पत्नियों से चार बेटे थे, जिनका नाम अजीत, जुझार, जोरावर और फतेह था। इन्हें साहिबजादे भी कहा जाता है। 26 दिसंबर 1705 को चारों बेटों की मुगल सेना ने हत्या कर दी थी। उनकी शहादत का सम्मान करने के लिए मोदी ने 2022 में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी।

वैभव को वीर बाल पुरस्कार क्यों…

Advertisement

14 साल के वैभव क्रिकेट में अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। अंडर-19 वल्र्ड-कप में वैभव ने सबसे ज्यादा छक्के मारे थे। विजय हजारे टूर्नामेंट में वैभव लिस्ट-ए क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के जहूर इलाही का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। सूर्यवंशी यूएई के खिलाफ 14 सिक्स लगाकर रिकॉर्ड बना चुके हैं। अंडर-19 एशिया कप में उन्होंने 95 गेंदों पर 171 रन बनाए थे। उनका 180 का स्ट्राइक रेट था।

श्रवण को इसलिए मिला पुरस्कार
फिरोजपुर पंजाब के श्रवण सिंह को भी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया गया। 10 साल के श्रवण ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैनिकों को सेवा की थी। श्रवण ने उनके लिए दूध, चाय, छाछ और बर्फ ले जाने की व्यवस्था की थी। श्रवण ने कहा मुझे अवॉर्ड पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने कभी सपना भी नहीं देखा था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें