Advertisement

बच्च चोर समझकर मेघदूत के कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा

उज्जैन। होटल मेघदूत के दो कर्मचारियों को शुक्रवार सुबह तपोभूमि के पास ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पीट दिया। दोनों बुरी तरह घायल हुए हैं और चरक अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। इस घटना में लालसिंह पिता मानसिंह (60) निवासी नानाखेड़ा और शीर्ष पिता अनिल नामदेव (28) घायल हुए हैं।

 

Advertisement

लालसिंह बेटे राहुल के साथ मेघदूत में ड्राइवरी करता है जबकि शीर्ष इलेक्ट्रिशियन है। शुक्रवार सुबह लालसिंह और शीर्ष मेघदूत होटल की गाड़ी लेकर तपोभूमि के पास यात्रियों को लेने गए थे। यहां पर उन्होंने कार साइड में खड़ी की और मोबाइल से यात्रियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। तभी कुछ ग्रामीण यहां जमा हुए और इन्हें बच्चा चोर कहकर पीटने लगे। देखते ही देखते भीड़ लग गई और ग्रामीणों ने इन्हें बुरी तरह पीट दिया। बमुश्किल ये लोग ग्रामीणों को सच्चाई समझा पाए। घटना के बाद मेघदूत होटल के कर्मचारियों की मदद से इन्हेें जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें