उज्जैन-आगर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा

उज्जैन-आगर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। मंदसौर की ओर से आ रही कोठारी ब्रदर्स की स्लीपर बस और एक तेज रफ्तार पिकअप के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस अचानक मुख्य मार्ग पर आ गई, जिससे यह हादसा हुआ।

Advertisement
टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। फिलहाल चिमनगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Advertisement
View this post on Instagram
Advertisement









