हमारे शरीर में 206 हड्डियां, पर पांच बेहद नाजुक

डॉ. जितेंद्र भटनागर हड्डी रोग विशेषज्ञ। मानव शरीर में कुल जमा 206 हड्डियां होती हैं, पर इनमें से पांच बेहद नाजुक होती हैं। आमतौर पर टांग की टीबीया, बच्चों की कोहनी, पहुचे (कलाई) की रेडियसं, बुजुर्गों के कुल्हे पहुचे और कंधे की हंडी को नाजुक की श्रेणी में रखा जाता है। अमूमन चोट, दुर्घटना, खेल गतिविधियों में अनदेखी से हड्डी टूटती है, कई मर्तबा कमजोरी से भी कई बार चोट की स्थिति में हड्डी को तो नुकसान नहीं होता, लेकिन सॉफ्ट टिशू, जोड़ के बंधन को नुकसान होता है और ऐसी स्थिति में विशेषज्ञ की सलाह आवश्यक होती है।

यह उपाय करें
अंग को किसी सहारे जैसे स्केल या छोटे लकड़ी के टुकड़े को रुई रखकर पट्टी बांधने से आराम मिलता है। अगर कहीं घाव हुआ है तो उसे साफ़ कपड़े से सुरक्षित करें, रक्त स्त्राव हो तो घाव के ऊपर कुछ अधिक प्रेशर से पट्टी बांधे, ताकि रक्त स्राव कम हो, तुरंत अस्पताल जाएं। चोट की स्थिति में बर्फ लगाने से दर्द और सूजन कम होती है।
हड्डियां टूटने पर घबराएं नहीं: हड्डियां टूटने पर घबराएं नहीं, क्योंकि अच्छे उपचार से यह १५ दिन से १ महीने में फिर से जुड़ जाती हंै। बच्चों में हड्डियां जुडऩे का समय 21 दिन से 1 महीने तक होता हैं। दूध पीते बच्चों में तो यह 15 से 20 दिन में ही जुड़ जाती हैं । उचित प्लास्टर से यह पहले की तरह ही सामान्य कार्य भी करने लगती हैं। बहुत कम मामलों में रॉड की आवश्यता होती है।
यह नहीं करें: कभी भी मालिश, तेल या विक्स से नहीं करनी चाहिए, इससे अधिक नुकसान की आशंका रहती है। मालिश , जोड़ मोच ठीक करने वालों से उपचार के कारण स्थिति बिगड़ सकती है। चोट की स्थिति में कभी भी गरम पानी या अन्य तरह की सिकाई नहीं करें, क्योंकि इससे ज्यादा नुकसान हो सकता है।
ऑपरेशन आसान
बदलते तौर पर अब हड्डियों के ऑपरेशन भी आसान हो गए हैं। कई तो अब बहुत छोटे चीरे से हो जाते हैं। रॉड या प्लेट के ऑपरेशन में तो अब 2-3 दिन में ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है। एक महीने में ही सामान्य स्थिति हो जाती है।
हड्डी की मजबूती के लिए उचित खानपान जरूरी
हड्डियों की मजबूती के लिए उचित खानपान जरूरी है। अंकुरित चने, मूंगफली, साबुत दलहन को अंकुरित खाने से अधिक प्रोटीन मिलता है। केले का सेवन भी लाभप्रद है। यह सस्ता,सुलभ, ऊर्जा और शक्ति दायक फल हैं। सप्रेटा दूध/ दही भी बल देते हैं। हड्डी के मरीज रसगुल्ले भी खा सकते हैं। अगर शुगर पीडि़त हैं तो रसगुल्लों को निचोड़कर पानी से धो कर ले सकते हैं। पनीर, सोयाबीन भी प्रोटीन प्रदान करते हैं। नॉनवेज खाने वाले अंडे, मछली और चिकन ले सकते हैं।









