Advertisement

हरियाणा के युवक-युवती उज्जैन में पकड़ाए

होम स्टे संचालक पर भी कार्रवाई की तैयारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। हरियाणा से 10 दिसंबर को फरार हुए एक युवक और युवती को मंगलवार सुबह हरियाणा पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों मालीपुरा स्थित एक होम स्टे में ठहरे थे। पुलिस अब होम स्टे संचालक पर भी कार्रवाई कर रही है।

हरियाणा पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम सिविल लाइन की बीएससी फाइनल की छात्रा को खटावली रेवाड़ी निवासी 33 वर्षीय राकेश कुमारा ने सोशल मीडिया पर 21 साल का विमान बनकर दोस्ती की थी। 10 दिसंबर को युवती परीक्षा देने घर से निकली थी। परीक्षा के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। 12 दिसंबर को उज्जैन पहुंचे और तभी से यहां रुके हुए थे।

Advertisement

हरियाणा पुलिस के एसआई ओमप्रकाश, एएसआई ममता और आरक्षक सुमित के साथ युवती के भाई-भाभी भी उज्जैन आए हैं। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे देवासगेट पुलिस के सहयोग से युवक-युवती को हिरासत में ले लिया है। देवासगेट पुलिस ने जयश्री महाकाल होम स्टे के संचालक आनंदीलाल साहू को भी थाने पर बैठा लिया है। बाहरी यात्रियों की जानकारी नहीं देने और अवैध रूप से होम स्टे चलाने पर इन पर कार्रवाई की तैयारी देवासगेट पुलिस कर रही है।

लिव इन में अधेड़ की जहर खाने से मौत

उज्जैन। कानड़ जिला आगर के एक 44 वर्षीय व्यक्ति सोहन पिता हीरालाल मालवीय की जहरीला पदार्थ खाने से सोमवार शाम साढ़े ६ बजे निजी अस्पताल में मौत हो गई। सोहन जवासिया में किसी महिला के साथ लंबे समय से लिव इन में रह रहा था। मृतक सोहन के भाई मदन ने बताया कि सोहन की पत्नी व चार बच्चे ग्राम पिपलिया कानड़ में रहते हैं।

Advertisement

26 दिसंबर को उन्हें उज्जैन के एसएस अस्पताल से सूचना मिली थी कि उनका भाई सोहन को यहां जहरीला पदार्थ खाने के बाद गंभीर हालत में किसी महिला ने भर्ती किया है।

महिला परिजनों का नंबर देकर अस्पताल से चली गई। बाद में परिजनों ने उज्जैन आकर सोहन को संभाला। लेकिन सोहन को होश नहीं आया और सोमवार शाम को उसकी मौत हो गई। मदन ने बताया कि सोहन ने जहर खाया या किसी ने खिलाया, उसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Write a review