Advertisement

महाकाल मंदिर में नए साल में होगा खीर-पूड़ी से दर्शनार्थियों का स्वागत

अन्नक्षेत्र में बनेगा विशेष भोजन लेकिन मुसीबत यह कि जाएं कहां से

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नए साल में महाकाल मंदिर अन्नक्षेत्र में दर्शनार्थियों को खीर-पूड़ी की विशेष भोजन प्रसादी मिलेगी लेकिन मुसीबत यह है कि दर्शनार्थी अन्नक्षेत्र तक पहुंचेंगे कैसे? क्योंकि दर्शन व्यवस्था और निर्माण कार्यों के कारण प्रशासन ने अन्नक्षेत्र जाने वाले करीब-करीब सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। करीब 10 हजार श्रद्धालु यहां प्रसादी ग्रहण करते हैं। सुबह १२ से रात तक दर्शनार्थियों को नि:शुल्क भोजन प्रसादी करवाई जाती है।

अन्नक्षेत्र का मुख्य द्वार दर्शन व्यवस्था के कारण बंद है। पार्किंग का गेट रोप-वे निर्माण कार्य की वजह से बंद है। पीछे की ओर जयसिंहपुरा मार्ग पर बना गेट भी निर्माण कार्य की खुदाई के कारण बंद है। दर्शन व्यवस्था के मुताबिक दर्शनार्थी दर्शन के बाद टनल से होते हुए बड़ा गणेश मंदिर के सामने पहुंच रहे हैं। फिर जूते-चप्पल लेने चारधाम मंदिर जा रहे हैं। अब अगर उन्हें अन्नक्षेत्र आना है तो वे भटक जाते हैं क्योंकि शक्तिपथ से अन्नक्षेत्र तक आने का रास्ता भी बंद है। ऐसे में सिर्फ एक मार्ग जयसिंहपुरा से अन्नक्षेत्र है। चूंकि इस मार्ग का अधिकतर बाहरी दर्शनार्थियों को पता नहीं है तो ऐसे में यहां तक सिर्फ स्थानीय लोग ही पहुंच पा रहे हैं। बंद रास्तों के कारण अन्नक्षेत्र तक पांच हजार लोग भी रोज नहीं पहुंच पा रहे हैं क्योंकि बाहरी दर्शनार्थी भूलभुलैया में फंसकर लौट जाते हैं।

Advertisement

मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 12-12 घंटे ड्यूटी करेंगे गार्ड

श्री महाकालेश्वर मंदिर में न्यू ईयर की भीड़ बढऩा शुरू हो गई है। मंगलवार रात से ही शहर में काफी संख्या में दर्शनार्थी उज्जैन पहुंच चुके थे। बुधवार सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। मंदिर समिति ने दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए कई परिवर्तन किए हैं ताकि सुविधाजनक दर्शन व्यवस्था बनी रहे। क्रिस्टल और कोर सिक्योरिटी कंपनी (ट्रेनिंग के तहत सेवाएं दे रही) के सुरक्षा गार्ड को 31 दिसंबर व 1 जनवरी को 12-12 घंटे ड्यूटी देने के निर्देश दिए गए हैं। गार्डों की ड्यूटी सुबह 5 से शाम 5 और अगली शिफ्ट में शाम 5 से सुबह 5 बजे तक ड्यूटी करना होगी।

Advertisement

5 जनवरी तक दर्शन व्यवस्था

वीआईपी दर्शन बंद- 5 जनवरी तक सामान्य प्रोटोकॉल दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे, केवल अति विशिष्ट (वीवीआईपी) को अनुमति होगी।

भस्मार्ती- 1 जनवरी के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन बुकिंग बंद है। 5 जनवरी तक केवल ऑफलाइन परमिट ही जारी होंगे।

मंदिर में प्रवेश- भस्मार्ती के लिए प्रवेश नीलकंठ द्वार से और चलित भस्मार्ती के लिए प्रवेश त्रिवेणी द्वार से रहेगा। सामान्य दर्शनार्थी चारधाम, शक्ति पथ और मानसरोवर होकर मंदिर पहुंचेंगे।

Related Articles

Write a review