गुम मोबाइल लौटाए तो खुशी से खिल उठे चेहरे

बडऩगर पुलिस ने 50 हजार रुपए कीमत के तीन मोबाइल लौटाए

उज्जैन। आमतौर पर थाने में परेशान एवं पीडि़त लोगों को आपने शिकायत करते देखा होगा लेकिन गुरुवार को बडऩगर थाने में माहौल कुछ अलग था। यहां उन लोगों के चेहरे चेहरों पर खुशी झलक रही थी जिन्हें पुलिस ने उनके गुम मोबाइल वापस लौटाए। पहले तो उन्हें यकीन नहीं हुआ लेकिन जब मोबाइल हाथ में आया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। टीआई अशोक कुमार पाटीदार व टीम ने सीईआईआर पोर्टल एवं साइबर सेल की मदद से ढूंढ निकाले 50 हजार रुपए कीमत के तीन मोबाइल लौटाए।
केस 1- 2 फरवरी को कन्हैयालाल पिता रामलाल निवासी ग्राम उबराडिया ने आवेदन दिया कि उनकी 10 साल की बेटी रितिका के हाथ से वीवी कंपनी का मोबाइल गुम हो गया। काफी तलाशने के बाद भी नहीं मिला।
केस 2- 3 फरवरी को ओमप्रकाश पिता सेवाराम निवासी ग्राम चिरोला थाना इंगोरिया ने दिए आवेदन में बताया कि मकान निर्माण का काम करने के लिए बैंग्रेड जा रहा था। रास्ते में 22,999 रुपए का वीवो कंपनी मोबाइल गिर गया है जो ढूंढने पर भी नहीं मिला।
केस 3- 7 फरवरी को रामूबाई पति जगदीश गुर्जर निवासी चिचोडिय़ा थाना इंगोरिया ने आवेदन में बताया कि वह इलाज करवाने बडऩगर के शासकीय अस्पताल आई थी। जहां मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया तो उन्होंने बाजार में एक दुकान पर चार्जिंग पर लगाकर वापस अस्पताल आ गई। बाद में उसे यह याद नहीं आया कि कौन सी दुकान पर मोबाइल चार्ज पर लगाया था।









