महाशिवरात्रि के लिए उज्जैन-भोपाल के बीच दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उज्जैन एवं सीहोर में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली अतिरिक्त यात्री भीड़ को मैनेज करने के लिए उज्जैन और भोपाल के बीच तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 09305/09306 उज्जैन-संत हिरदाराम नगर-उज्जैन मेला स्पेशल, गाड़ी संख्या 09305 उज्जैन-संत हिरदाराम नगर मेला स्पेशल 13 से 22 फरवरी तक उज्जैन से प्रतिदिन 9 बजे रवाना होकर उसी दिन 1.30 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09306 संत हिरदाराम नगर-उज्जैन मेला स्पेशल 13 से 22 तक संत हिरदाराम नगर से रोज 2.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 7.30 बजे उज्जैन पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल एवं सीहोर स्टेशनों पर ठहरेगी। इन मेला स्पेशल ट्रेनों में सामान्य एवं स्लीपर श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।
उज्जैन-भोपाल-उज्जैन मेला स्पेशल
उज्जैन-संत हिरदाराम नगर-उज्जैन
गाड़ी संख्या 09307 उज्जैन-भोपाल मेला स्पेशल 13 से 22 फरवरी तक उज्जैन से रोज 9.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 2.10 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09308 भोपाल-उज्जैन मेला स्पेशल 14 फरवरी से 23 फरवरी तक भोपाल से प्रतिदिन 3.10 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 8.00 बजे उज्जैन पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल, सीहोर एवं संत हिरदाराम नगर स्टेशनों पर ठहरेगी।
गाड़ी संख्या 09313 उज्जैन-संत हिरदाराम नगर मेला स्पेशल 13 से 22 फरवरी तक उज्जैन से रोज 4 बजे रवाना होकर उसी दिन ९.40 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 09314 संत हिरदाराम नगर-उज्जैन मेला स्पेशल 13 से 22 फरवरी तक संत हिरदाराम नगर से प्रतिदिन १०.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 2.00 बजे उज्जैन पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल एवं सीहोर स्टेशनों पर रुकेगी।









