सर्दी में बढ़ी यात्रियों की मांग, 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे में फिर बढ़ाए

उज्जैन। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और शीतकालीन अवधि के दौरान विशेष रूप से बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराए पर चल रही 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे फिर से बढ़ाए गए हैं। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस को 26 जनवरी तक बढ़ाया गया है। इसी तरह ट्रेन संख्या 09621 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 25 जनवरी तक विस्तारित किया है। इसी तरह ट्रेन संख्या 09625 अजमेर-दौंड साप्ताहिक स्पेशल 29 जनवरी व ट्रेन संख्या 09626 दौंड-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 30 जनवरी तक विस्तारित की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अन्य दो ट्रेन जिनके फेरे बढ़ाए
ट्रेन संख्या 09627 अजमेर-सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल 28 जनवरी और ट्रेन संख्या 09628 सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 29 जनवरी 2026 तक विस्तारित।
ट्रेन संख्या 04715 बीकानेर-सांई नगर शिर्डी साप्ताहिक स्पेशल 31 जनवरी तक विस्तारित।
ट्रेन संख्या 04716 साई नगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल 1 फरवरी तक विस्तारित।
ट्रेनों आगमन एवं प्रस्थान समय, ठहराव और संरचना के समय के बारे में जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर चैक कर सकते हैं।









