Advertisement

दर्दनाक हादसा : ट्रक से भिड़ी कार, परखच्चे उड़े, आगर जिले के तीन लोगों ने दम तोड़ा

गुजरात जा रहा था एमपी का परिवार, सड़क पर बिखरे शव

Advertisement

बाटोद(गुजरात)/ आगर। गुजरात के बोटाद जिले के राणपुर के पास स्थित किनारा चौकड़ी पर शनिवार रात में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और इको कार की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले आगर जिले के रहने वाले थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि इको कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद कुछ शव सड़क पर पड़े मिले, जबकि कई लोग कार के भीतर बुरी तरह फंसे रहे। मौके पर घायल एक बच्चा तड़पता हुआ दिखाई दिया।

गुजरात मजदूरी करने जा रहा था परिवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इको कार में सवार यात्री मध्यप्रदेश के आगर जिले की नलखेड़ा तहसील स्थित पनाला गांव के निवासी थे। सभी लोग गुजरात के राणपुर क्षेत्र के कुंडली गांव में कृषि मजदूरी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान धंधुका की ओर जाने वाले हाईवे पर करीब दो किलोमीटर आगे ट्रक से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें