मुंबई में समुद्र से तीन संदिग्ध टैंकर जब्त, ईरानी होने का शक

ईरान बोला- जहाजों से हमारा कोई संबंध नहीं
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुंबई, एजेंसी। भारत ने इस महीने मुंबई तट के पास तीन तेल टैंकर जब्त किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन जहाजों के आईएमओ नंबर अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित जहाजों से मेल खाते हैं और इनका ईरान से संबंध होने का शक है। हालांकि, ईरान की नेशनल ईरानियन ऑयल कंपनी ने इन जहाजों से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है।
सूत्रों के मुताबिक इन जहानों के नाम स्टेलर रूबी, अस्फाल्ट स्टार और अल जफजिआ हैं। इन्हें मुंबई तट से लगभग 100 नॉटिकल माइल्स पश्चिम में संदिग्ध गतिविधियों के बाद रोका गया था। बाद में जांच के लिए मुंबई पोर्ट लाया गया है।
बताया गया है कि ये जहाज पहचान छिपाने के लिए बार-बार अपना नाम, झंडा और अन्य पहचान बदल रहे थे। इन जहाजों की मालिक विदेशी कंपनियां हैं। भारतीय अधिकारियों ने इस कार्रवाई की जानकारी 6 फरवरी को एक्स पर दी थी, लेकिन बाद में वह पोस्ट हटा दी गई। फिलहाल टैंकर जब्ती के बाद मुंबई पोर्ट पर खड़े हैं। ईरान ने टैंकर अपने होने से इनकार किया है।









