जेईई मेन में इंदौर के रिद्धेश मप्र टॉपर

नईदिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन सेशन-1, 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। देशभर में 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया, लेकिन मध्यप्रदेश का एक भी विद्यार्थी इस सूची में शामिल नहीं हो सका। प्रदेश में इंदौर के रिद्धेश बेंडाले 99.992186 पर्सेंटाइल के साथ टॉपर रहे, जबकि इंदौर की अनुष्का अग्रवाल 99.96 पर्सेंटाइल के साथ स्टेट गल्र्स टॉपर बनीं।

Advertisement
Advertisement









