Advertisement

नीला ड्रम फिर सुर्खियों में… कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के टुकड़े ड्रम में छुपाए

लखनऊ के आशियाना कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। वर्धमान पैथोलॉजी लैब के संचालक मानवेंद्र सिंह की उनके 21 वर्षीय इकलौते बेटे अक्षत सिंह ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, 20 फरवरी को पिता-पुत्र के बीच करियर को लेकर विवाद हुआ था। मानवेंद्र सिंह चाहते थे कि उनका बेटा NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर MBBS करे, जबकि अक्षत इस दबाव का विरोध कर रहा था और अन्य व्यवसाय शुरू करने की बात कह रहा था। इसी विवाद के दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने पिता की लाइसेंसी राइफल से गोली चला दी।

हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। आरोप है कि उसने शव को आरी से काटकर टुकड़े किए और उन्हें एक नीले ड्रम में भर दिया। सिर को अलग कर कार से लगभग 21 किलोमीटर दूर फेंक आया। वारदात के समय उसकी बहन भी घर में मौजूद थी, जिसे आरोपी ने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।

Advertisement

घटना के तीन दिन बाद आरोपी स्वयं थाने पहुंचा और पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई। हालांकि पूछताछ के दौरान उसके बयान में विरोधाभास मिलने पर पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव के टुकड़े बरामद कर लिए हैं, जबकि सिर की तलाश जारी है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Write a review