Advertisement

राजा के दरबार में ‘प्रभु’

मीडिया से बोले- एनिवर्सरी के लिए आशीर्वाद लेने आया हूं… यहां की एनर्जी अमेजिंग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। तमिल फिल्म अभिनेता और निर्माता विक्रम प्रभु अपनी पत्नी लक्ष्मी उज्जयिनी के साथ बुधवार दोपहर श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान विक्रम प्रभु एकटक बाबा महाकाल को निहारते रहे।

विक्रम की बात करें तो उन्होंने वर्ष 2012 में कुमकी फिल्म से डेब्यू किया था। वह एक्टर प्रभु गणेशन के बेटे और लेजेंड्री शिवाजी गणेशन के पोते हैं। मीडिया से बात करते हुए विक्रम ने कहा यहां की एनर्जी अद्भुत है। हमारा इस जगह और मंदिर से लंबे समय से एक कनेक्शन है। गुरुवार को हमारी शादी की एनिवर्सरी है इसलिए हम भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने मंदिर की दर्शन और सफाई व्यवस्था की भी प्रशंसा की।

Advertisement

Related Articles

Write a review