देश में किफायती दामों पर हम इंटरनेट दे रहे : वैष्णव

103 करोड़ लोगों तक इंटरनेट की कनेक्टिविटी है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नईदिल्ली, एजेंसी। केंद्र ने लोकसभा में कहा, देश में किफायती दामों पर लोगों को इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में 103 करोड़ लोगों तक इंटरनेट की कनेक्टिविटी है, जबकि वर्ष 2014 में यह मात्र 25 करोड़ लोगों तक थी।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि आज भारत में इंटरनेट सबसे किफायती माना जाता है। इंटरनेट के लिए वैश्विक स्तर पर जो औसत टैरिफ लगता है उससे 25 गुना भारत में कम है।
वैष्णव ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि भारत-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में लगभग छह लाख लोग प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे और ऑनलाइन माध्यम से कुल नौ लाख से अधिक दर्शक जुड़े। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एआई सम्मेलन के दौरान रोबोट को लेकर जो विवाद उत्पन्न हुआ उस पर तुरंत कार्रवाई की गई और उस विश्वविद्यालय के स्टॉल को सम्मेलन स्थल से हटा दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने रेल मंत्रालय से संबंधित एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि मुंबई में रेल आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है।









