एमएसपी : गेहूं खरीद पर 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देंगे

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट का फैसला

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में गेहूं खरीदी पर 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने को मंजूरी दी है। केंद्र सरकार ने मप्र से 78 लाख मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य तय किया है, जबकि इस साल 365 लाख मीट्रिक टन उत्पादन का अनुमान है। सरकार का मानना है कि करीब 50 प्रतिशत गेहूं उपार्जन केंद्रों तक पहुंचेगा। कैबिनेट ने यह भी तय किया कि केंद्र द्वारा गेहूं नहीं खरीदे जाने वाले सरप्लस गेहूं ओपन मार्केट में बेचा जाएगा।
इसकी जिम्मेदारी एमपी स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन को दी गई है। बोनस का भुगतान विभागीय बजट से होगा, जबकि अतिरिक्त खर्च की भरपाई मुख्यमंत्री कृषक फसल उपार्जन सहायता योजना से की जाएगी। बैठक में वित्त विभाग के एसीएस ने खजाने पर पडऩे वाले बोझ को लेकर चिंता जताई, जबकि मंत्री गोविंद राजपूत ने बारदाने की संभावित कमी को देखते हुए वैकल्पिक इंतजाम की बात रखी।









