Advertisement

नॉनवेज नहीं बनाया तो पत्नी-सास का सिर फोड़ा

उज्जैन। शंकरपुर में रहने वाली एक महिला और उसकी बेटी का दामाद ने पत्थर मारकर सर फोड़ दिया। दोनों मां-बेटी चरक अस्पताल में भर्ती है। घायल के नाम नागूबाई पति शंकरलाल और मंजू पति राकेश है। दोनों रिश्ते में मां-बेटी है। मायापुरी में रहने वाली मंजू का पति राकेश ऑटो रिक्शा ड्राइवर है। गुरुवार को उसके पिता गांव से उज्जैन आए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

घर में गैस सिलेंडर खत्म हो गया था इसलिए मंजू खाना बनाने शंकरपुर में रहने वाली मां नागूबाई के पास गई थी। यहां उसने दाल-बाटी बनाई। राकेश इस बात से नाराज था कि पिता के लिए पत्नी ने नॉनवेज के बजाय दाल-बाटी बना दी। उसने पत्थर से पहले पत्नी पर हमला बोला, बीच-बचाव करने सास आई तो उसके सिर पर भी पत्थर मार दिया।

रॉड से हमला किया

Advertisement

उज्जैन। नानाखेड़ा क्षेत्र स्थित ट्रेजर बाजार के समीप कॉफी शॉप पर पत्नी के साथ कॉफी पीने गए युवक पर 8 से 10 युवकों ने लाठी व रॉड से हमला कर दिया। पुलिस ने प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया है। यश पिता योगेश भार्गव लंगर पेट्रोल पंप के पीछे रहता है। उसकी दानीगेट निवासी आशीष सारवान से रंजिश है। दोनों के बीच घर के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ था। नानाखेड़ा टीआई नरेंद्र यादव ने बताया गुरुवार शाम यश पत्नी के साथ कॉफी शॉप पर आया था। यहां दोनों के बीच कहासुनी हुई तो आशीष ने दोस्तों को बुलाकर हमला कर दिया।

टल्ला लगा, चाकू चले: भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के रूईगढ़ा में लगे मेले में टल्ला लगने का विवाद चाकूबाजी में बदल गया। धुलमऊ के पूरण पिता तेजू दायमा पर दीपक, राज और उसके साथियों ने चाकू से कर दिया। पूरण के सिर में गंभीर चोट आई है। पूरण भाई अरुण के साथ मेला देखने आया था।

Advertisement

Related Articles

Write a review